ट्रम्प की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा:एयरपोर्ट से सीधे पहुंचीं, डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई; गाइड से सवाल किए
ट्रम्प की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। उनका चार्टर्ड विमान सुबह 11.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचा। गोल्फ कार्ट में बैठकर टिफनी
ट्रम्प की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। उनका चार्टर्ड विमान सुबह 11.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचा। गोल्फ कार्ट में बैठकर टिफनी और माइकल ताजमहल प. टिफनी ट्रम्प ने ताजमहल को देखकर गाइड रमेश से कई सवाल किए। रमेश ने डिटेल में उन्हें ताजमहल के इतिहास के बारे में बताया। इसके बाद टिफनी और माइकल डायना बेंच के पास पहुंचे।
एक-दूसरे का हाथ थामकर तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ने अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाईं। दोनों करीब एक घंटे तक ताजमहल परिसर में रुके। ताजमहल को निहारा। इसके बाद टिफनी और माइकल होटल अमर विलास पैलेस रवाना हो गए। यहां टिफनी जिस कमरे में ठहरी हैं, वहां से ताजमहल एकदम साफ दिखाई देता है। लंच के बाद टिफनी थोड़ी देर आराम करेंगी। शाम को चार्टर्ड प्लेन से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएंगी। दरअसल, 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल देखने आए थे।
करीब 6 साल बाद ट्रम्प परिवार का एक और सदस्य ताजनगरी पहुंचा है। 25 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल देखने आए थे। 3 तस्वीरें देखिए… टिफनी ट्रम्प ने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताजमहल देखा। टिफनी ट्रम्प ने अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई। टिफनी डायना बेंच पर अपने पति का हाथ पकड़े नजर आईं। टिफनी ट्रम्प के बारे में जान लीजिए… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं।
टिफनी का जन्म 13 अक्टूबर 1993 को फ्लोरिडा में हुआ था। टिफनी ने लॉ की पढ़ाई की है। 2022 में बिजनेसमैन माइकल बॉऊलोस से शादी की। 2025 में एक बेटा हुआ। नाम एलेक्जेंडर ट्रम्प बॉऊलोस है। टिफनी अपने पिता के राजनीतिक अभियानों में कई बार दिखाई दी हैं। 2016 तथा 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाषण भी दे चुकी हैं। टिफनी ट्रम्प के आगरा दौरे की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए