स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी बैंक खोल 200 ग्राम सोना लेकर फरार
दाहोद में फिल्म स्पेशल 26 जैसी ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के नाम पर ऑफिस किराए पर लेकर
दाहोद में फिल्म स्पेशल 26 जैसी ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के नाम पर ऑफिस किराए पर लेकर बैंक जैसा पूरा सेटअप तैयार किया. इसके बाद एक ज्वैलर्स से 200 ग्राम सोना मंगवाया और भुगतान के बहाने पीछे के दरवाजे से फरार हो गए. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
