'आप जैसी लड़की देखता हूं तो...', अश्लील कमेंट वाले ऑटो ड्राइवर को जमानत
मुंबई में 24 साल की महिला यात्री पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोपी ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को कोर्ट ने जमानत दे दी है. अदालत ने इस
मुंबई में 24 साल की महिला यात्री पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोपी ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को कोर्ट ने जमानत दे दी है. अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान साफ किया कि चूंकि आरोपी पर किसी भी तरह के शारीरिक संपर्क या छेड़छाड़ का आरोप नहीं है और भारतीय न्याय संहिता के तहत इन धाराओं में अधिकतम सजा 3 साल तक ही है, इसलिए ट्रायल से पहले उसे लंबे समय तक हिरासत में रखने का कोई कानूनी औचित्य नहीं बनता है.
