Lucknow, India

अमेरिका की ये बात मानना Pakistan के लिए मुश्किल क्यों और क्या चाहता है US? The Lens (BBC Hindi)

Published 30 May 2026 · world

बीते हफ़्ते अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे मध्य पूर्व में जारी संकट और दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन पर फिर बहस शुरू हो गई. पहली घटना ये कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने का न्योता दिया. और दूसरी ये कि

बीते हफ़्ते अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे मध्य पूर्व में जारी संकट और दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन पर फिर बहस शुरू हो गई. पहली घटना ये कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने का न्योता दिया. और दूसरी ये कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली दौरे पर आए जिसे कई लोग भारत-अमेरिका रिश्तों में आई खटास को कम करने की कोशिश मान रहे हैं.

पहली नज़र में ये दोनों बातें अलग-अलग लग सकती हैं. एक मामला मध्य पूर्व से जुड़ा है, दूसरा भारत-अमेरिका संबंधों से. लेकिन अगर इन दोनों को जोड़कर देखें, तो एक बड़ी जियोपॉलिटिकल तस्वीर सामने आती है. सवाल ये है कि अमेरिका पाकिस्तान को इस फ्रेमवर्क में क्यों लाना चाहता है? क्या पाकिस्तान इसमें शामिल हो सकेगा?

द लेंस के आज के एपिसोड में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई. इस चर्चा में कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़म मुकेश शर्मा के साथ शामिल हुईं पत्रकार इरम अब्बासी और पत्रकार और विश्लेषक ख़ुशबू राज़दान. प्रोड्यूसर:

विदित मेहरा वीडियो एडिटर: मुकेश कुमार गेस्ट कोऑर्डिनेटर: संगीता यादव * बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं फ़ेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम व्हाट्सऐप बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Read full story on TheBriefWire

Loading…