चाय पीते-पीते अचानक जमीन पर गिरा युवक, कुछ ही सेकेंड में थमी सांसें
MP News: राजगढ़ जिले के सारंगपुर बस स्टैंड पर एक युवक की अचानक मौत का मामला सामने आया है. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे
MP News: राजगढ़ जिले के सारंगपुर बस स्टैंड पर एक युवक की अचानक मौत का मामला सामने आया है. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में युवक पहले पूरी तरह सामान्य नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद अचानक कुर्सी से नीचे गिर पड़ता है.
आसपास मौजूद लोग उसे संभालने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी होती है. घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान रामबाबू पिता देवी सिंह मोंगिया (32) निवासी मुगलखेड़ी के रूप में हुई है.
वह इंदौर में अपनी पत्नी से मिलने गया था और वापस घर लौटते समय सारंगपुर बस स्टैंड स्थित अवंतिका चाय दुकान पर बस से उतरकर
रुका. उसने पहले पानी की बोतल खरीदी, कुछ देर ठेले पर लेटा और फिर कुर्सी पर बैठ गया.
