कूल्हे की हड्डी टूटने से हर 5 में से 1 की मौत, यूं करें बचाव
कूल्हे की हड्डी में चोट लगने को हल्के में नहीं लेना चाहिए. जर्नल ऑफ़ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में छपी एक नई स्टडी में इसको
कूल्हे की हड्डी में चोट लगने को हल्के में नहीं लेना चाहिए. जर्नल ऑफ़ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में छपी एक नई स्टडी में इसको जानलेवा बताया गया है. स्टडी में कहा गया है कि हिप फ्रैक्चर (कूल्हे की हड्डी टूटना) बुजुर्गों में जानलेवा साबित हो सकता है. रिसर्च में पता चला है कि हिप फ्रैक्चर के बाद एक साल के भीतर औसत 5 में से 1 मरीजों की मौत हो जाती है, वहीं, केवल 42% से 71% मरीज ही छह महीने के भीतर पहले की तरह रोजमर्रा के काम करने लायक हो पाते हैं.
