DoPT: केंद्र की 'खर्च घटाओ' कवायद, डीओपीटी के अफसरों/कर्मियों को 21 दिन पहले बुक करनी होगी फ्लाइट टिकट
केंद्र सरकार ने खर्च घटाओ नीति के तहत अपने अधिकारियों और कर्मियों से कहा है कि वे एलटीसी पर हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो
केंद्र सरकार ने खर्च घटाओ नीति के तहत अपने अधिकारियों और कर्मियों से कहा है कि वे एलटीसी पर हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो कम से कम फ्लाइट टिकट बुक करा लें। फिलहाल यह निर्देश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के कार्मिकों के लिए है, लेकिन जल्द ही सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के स्टाफ को भी इस निर्देश से अवगत कराया जाएगा। विभाग से एडवांस लेना है तो इसके लिए कार्मिकों को अपनी यात्रा की प्रस्तावित तारीख से संबंधित शाखा में आवेदन जमा करना होगा। डीओपीटी के निर्देशों में कहा गया है कि इस संबंध में 2022 के दौरान विस्तृत गाइडलाइंस जारी की गई थीं।
एलटीसी पर जाने के लिए हवाई यात्रा की टिकट कब बुक करानी है, उसमें ये सब लिखा था। इसके लिए एडवांस लेना है तो उसके क्या नियम हैं, इस बाबत भी जानकारी दी गई। हालांकि व्यवहार में अधिकांश कार्मिकों द्वारा उक्त नियमों का पालन नहीं किया गया। अब दोबारा से अधिकारियों और कार्मिकों को उन नियमों से अवगत कराया जा रहा है।एलटीसी एडवांस से संबंधित नियमों के तहत, हवाई यात्रा के हकदार सरकारी कर्मचारी यात्रा की प्रस्तावित तारीख से कम से कम एलटीसी एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ उन्हें अधिकृत ट्रैवल एजेंसी के उस वेबपेज का प्रिंटआउट भी लगाना होगा जिसमें उपयुक्त फ्लाइट और किराए का विवरण दिया गया हो।डीओपीटी के मुताबिक, एलटीसी क्लेम की जांच के दौरान यह देखा गया है कि कई मामलों में हवाई टिकट यात्रा से कुछ दिन पहले ही बुक किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में तो उसी हफ़्ते बुक किए जा रहे हैं, जिस हफ़्ते यात्रा की जानी है। इस तरह की आखिरी समय की बुकिंग से आम तौर पर हवाई किराया ज़्यादा लगता है। यह डीओपीटी के निर्देशों की भावना के अनुरूप नहीं है।ऐसे में अब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एलटीसी यात्रा की योजना पहले से बना लें।
जहां तक संभव हो, यात्रा की प्रस्तावित तारीख से कम से कम हवाई टिकट बुक कर लें। जो अधिकारी/कर्मचारी एलटीसी एडवांस लेना चाहते हैं, वे मौजूदा निर्देशों के अनुसार यात्रा की प्रस्तावित तारीख से कम से कम अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
