सर्वाइकल कैंसर से बचा लेगी ये वैक्सीन, इस उम्र में लगवा लें
भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा केस सर्वाइकल कैंसर के आ रहे हैं. लेकिन इसको आसानी से रोका भी जा सकता
भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा केस सर्वाइकल कैंसर के आ रहे हैं. लेकिन इसको आसानी से रोका भी जा सकता है. AIIMS, नई दिल्ली के ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निलंचली सिंह बताती हैं कि अगर सही उम्र में वैक्सीन लग जाए तो सर्वाइकल कैंसर का खतरा 95% तक कम किया जा सकता है, लेकिन केवल वैक्सीन ही नहीं, 30 वर्ष की उम्र के बाद नियमित स्क्रीनिंग भी उतनी ही जरूरी है.
