लावारिस कार, खून से सना हथौड़ा और नहर में लाश... उलझी रश्मि-आकाश की डबल डेथ मिस्ट्री, ज़ख्मों ने पैदा किया शक
Faridabad Double Death Mystery: हरियाणा का फरीदाबाद जिला. जिले की एक नहर. और उस नहर के किनारे स्पीड बोट पर पड़ी लड़का-लड़की की दो लाशें
Faridabad Double Death Mystery: हरियाणा का फरीदाबाद जिला. जिले की एक नहर. और उस नहर के किनारे स्पीड बोट पर पड़ी लड़का-लड़की की दो लाशें.
दोनों ही लाशों की एक खास बात थी. युवक और महिला की कलाइयां एक दूसरे से कस कर बंधी हुई हैं. शायद किसी डेटा केबल से.
और ये देख कर ही ये लगता है कि शायद दोनों ने एक राय हो कर अपने-अपने हाथ एक दूसरे से बांध कर पानी में छलांग लगाई है.
ताकि दोनों साथ-साथ पानी में डूबें और दोनों की मौत साथ-साथ हो.
