PM के चंडीगढ़ दौरे के मोमेंट्स:मोदी की स्टेज पर कांग्रेस सांसद; उद्घाटन पत्थर पर सीएम मान का नाम; बच्चे की कैप पर ऑटोग्राफ दिया
हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पहुंचे। चंडीगढ़ में पीएम
हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पहुंचे। चंडीगढ़ में पीएम ने 4700 करोड़ रुपए के 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद वह जालंधर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। उद्घाटन पत्थर पर सीएम भगवंत मान का भी नाम लिखा है।
हालांकि सीएम मान रैली में नहीं आए। इस दौरान पीएम ट्रेन में प्रमुख डेरों के संतों और बच्चों से मिले। जहां एक बच्चे ने ऑटोग्राफ मांगा, तो पीएम ने बच्चे की कैप पर ऑटोग्राफ दिया। इससे पहले चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी के साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी एक ही स्टेज पर दिखे। वहीं, उद्घाटन के नींव पत्थर पर AAP के सांसद का भी नाम लिखा दिखा।
पीएम के आते ही राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। जालंधर-चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी की PHOTOS… किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर पहुंचे मोदी रेल मंत्री के उठते ही बिट्टू PM मोदी के बगल में बैठे ट्रेन का उद्घाटन करने से पहले PM ने बच्चों से बात की बच्चे की कैप पर PM ने ऑटोग्राफ दिया ट्रेन
में PM ने संत निरंजन दास से बात की संत निरंजन दास ने PM का स्वागत किया उद्घाटन पत्थर पर सीएम भगवंत मान का नाम मोदी के मंच पर कांग्रेस सांसद नींव पत्थर पर AAP सांसद का भी नाम कांग्रेस सांसद का नाम नींव पत्थर पर PM को स्कूली बच्चों की बनाई पेंटिंग गिफ्ट हम इन मोमेंट्स को लगातार अपडेट कर रहे हैं….