रिमझिम बारिश के बीच गुंडिचा मंदिर पहुंची पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा, Photos
पुरी के गजपति महाराजा और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिव्यसिंह देव ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि रथों का अगले दिन
पुरी के गजपति महाराजा और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिव्यसिंह देव ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि रथों का अगले दिन गंतव्य तक पहुंचना कोई असामान्य बात नहीं है.
उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि रथ यात्रा एक ही दिन में पूरी नहीं हो सकी और अगले दिन रथ खींचे गए. इस बार भी सूर्यास्त होने के कारण यात्रा रोकनी पड़ी थी.
शुक्रवार सुबह हजारों श्रद्धालु फिर से ग्रैंड रोड पर जुटे और 'जय जगन्नाथ' तथा 'हरि बोल' के जयघोष के साथ रथों को खींचना शुरू किया. सबसे पहले सुबह करीब 9:45 बजे भगवान बलभद्र के रथ को आगे बढ़ाया गया.
(Photo- PTI)
