सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर! भड़के इमरान मसूद
UP News: सहारनपुर में नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लगभग 70 साल पुरानी मस्जिद के निर्माण को सरकारी भूमि पर अवैध
UP News: सहारनपुर में नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लगभग 70 साल पुरानी मस्जिद के निर्माण को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा घोषित करते हुए उसे 30 दिन के भीतर हटाने का आदेश जारी किया है.
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने यह बड़ा फैसला सुनाया. इस प्रशासनिक आदेश के तुरंत
बाद शुक्रवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद खुद मस्जिद परिसर पहुंचे. उन्होंने मालिकाना हक के दस्तावेजों और वर्ष 1911 के बिजली बिल का हवाला देकर
इस पूरे फैसले को न्यायिक के बजाय प्रशासनिक एजेंडा करार देते हुए सीधे अदालत में चुनौती देने की बात कही है.
