'चांद मेरा दिल' से समांथा के एक्शन तक, ओटीटी पर आईं ये फिल्में-सीरीज
टाइटल: वुदरिंग हाइट्स प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो (रेंट) बार्बी फेम एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म वुदरिंग हाइट्स भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी
टाइटल: वुदरिंग हाइट्स प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो (रेंट) बार्बी फेम एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म वुदरिंग हाइट्स भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म इसी नाम की एक किताब पर बनी है, जिसकी कहानी एक बेफिक्र और आजाद स्वभाव की लड़की कैथरीन अर्नशॉ की है, जिसकी जिंदगी में हीथक्लिफ नाम का शख्स आता है, जो एक रहस्यमयी अनाथ लड़का है.
कैथरीन का क्रूर पिता उसे अपने घर ले आता है. धीरे-धीरे दोनों के बीच ऐसा गहरा और जुनूनी रिश्ता बन जाता है, जिसे कोई भी तोड़ नहीं पाता. लेकिन जब कैथरीन ऊंचे सामाजिक दर्जे और दौलत के लिए अमीर एडगर लिंटन से शादी करने का फैसला करती है, तो हीथक्लिफ का दिल टूट जाता है और वो घर छोड़कर चला जाता है.
कई साल बाद वो वापस लौटता है, लेकिन इस बार उसका मकसद सिर्फ अपने साथ हुए हर अन्याय का बदला लेना होता है. Photo: IMDb
