ब्रश करते समय बच्चे के गले में फंसा टूथब्रश, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान
MP की राजधानी भोपाल में एक 5 वर्षीय मासूम के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. दांत साफ करते समय टूथब्रश अचानक टूट गया और उसका
MP की राजधानी भोपाल में एक 5 वर्षीय मासूम के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. दांत साफ करते समय टूथब्रश अचानक टूट गया और उसका टूटा हुआ हिस्सा बच्चे के मुंह से होते हुए गले में गहराई तक फंस गया. बच्चे को तेज दर्द, बोलने और निगलने में परेशानी होने लगी. घबराए परिजन उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने समय रहते ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली.
