सांप काटने पर डॉक्टर ने लगाए 54 इंजेक्शन, बना दिया इतने करोड़ का बिल
अमेरिका में एक शख्स के लिए परिवार से मिलने जाना जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन गया. घर के बगीचे में गलती से जहरीले सांप
अमेरिका में एक शख्स के लिए परिवार से मिलने जाना जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन गया. घर के बगीचे में गलती से जहरीले सांप (रैटलस्नेक) पर पैर पड़ गया और उसने दो बार डस लिया. हालत इतनी बिगड़ गई कि डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए एंटी-वेनम के 54 इंजेक्शन लगाने पड़े. इलाज के बाद उसकी जान तो बच गई, लेकिन अस्पताल का बिल करीब 13 लाख डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपये) पहुंच गया.
