'संसद मार्च सफल नहीं हुआ तो भूत बनकर लौटूंगा', सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर से भावुक संदेश
शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह 20 जुलाई तक अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे ताकि उसी दिन प्रस्तावित 'संसद
शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह 20 जुलाई तक अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे ताकि उसी दिन प्रस्तावित 'संसद चलो' मार्च में खुद शामिल होकर उसका नेतृत्व कर सकें.
उन्होंने समर्थकों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर 20 जुलाई की यह मार्च उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हुआ तो वह 'भूत बनकर लौटेंगे'.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वांगचुक ने कहा, 'मैं किसी भी तरह 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, ताकि आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं.
अगर यह मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा.'
