स्टॉक मार्केट में दमदार तेजी... सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर
जहां ग्लोबल मार्केट से लेकर बाकी एशियाई बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आई. जोरदार खरीदारी
जहां ग्लोबल मार्केट से लेकर बाकी एशियाई बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आई. जोरदार खरीदारी के कारण सेंसेक्स 964.58 अंक या 1.25% चढ़कर 78,151.45 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 24,334.30 पर आ गया, जिसमें 261.55 या 1.09% की तेजी देखने को मिली. वहीं निफ्टी बैंक में 939.15 अंक या 1.63% की तेजी रही, जिस कारण यह 58,521.40 पर पहुंच गया.
