ई-रिक्शा पर लदे सरिए कैब ड्राइवर का सीना चीरते हुए आर-पार, मौत
गुरुग्राम से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कैब शुक्रवार दोपहर द्वारका एक्सप्रेसवे पर लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी
गुरुग्राम से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कैब शुक्रवार दोपहर द्वारका एक्सप्रेसवे पर लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में लदा लोहे का सरिया कैब का शीशा तोड़ते हुए चालक के सीने के आर-पार निकल गया. चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला यात्री गंभीर रूप से घायल है.
