होशियारपुर-घर के आंगन में बंधी गाय खा गया तेंदुआ, Video:दीवार फांदकर घुसा, गर्दन पर अटैक किया; काफी देर लड़ती रही गाय
होशियारपुर के दसूहा में एक तेंदुए ने रिहायशी इलाके में घुसकर घर के आंगन में बंधी गाय को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ आते ही
होशियारपुर के दसूहा में एक तेंदुए ने रिहायशी इलाके में घुसकर घर के आंगन में बंधी गाय को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ आते ही गाए के गले को अपने मुंह में डाल लेता है। गाय कुछ देकर मुकाबला करती है लेकिन इसके बाद तेंदुआ उसका गला घोंट देता है और मार देता है। गाय को शिकार बनाते तेदुएं का वीडियो भी सामने आया है।
गाय तेंदुए से जान बचाने के लिए काफी देर संघर्ष करती है। इस दौरान गाय जोर-जोर से आवाज निकालती है, लेकिन मालिक नहीं उठते हैं जिससे तेंदुआ गाय को खा जाता है। तेंदुए के गाय पर अटैक के PHOTOS… VIDEO में क्या दिख रहा... फारेस्ट गार्ड ने कहा-रात को लाइट जलाकर रखें सुबह बछड़ी मृत मिलने के बाद परिजनों ने पंचायत और वन्यजीव विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया, जबकि दातारपुर वेटरनरी अस्पताल की डॉक्टर पूनम शर्मा ने बछड़ी का पोस्टमार्टम किया। फॉरेस्ट गार्ड गुरमेल सिंह ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और घरों के बाहर लाइटें जलाकर रखने की सलाह दी। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की भी बात कही गई। तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने और घर के आंगन में बंधी बछड़ी को मारने की घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है।
ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ दोबारा भी आबादी वाले इलाके में आ सकता है, इसलिए लोग रात के समय लाइट जगाकर सो रहे हैं।