'हमें जिन्ना नहीं गन्ना चाहिए', बिजनौर में बोले CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 जुलाई को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित एक जनसभा के दौरान ₹1,003 करोड़ से अधिक की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 जुलाई को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित एक जनसभा के दौरान ₹1,003 करोड़ से अधिक की लागत वाली 76 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास की बड़ी सौगात दी. विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित किये. मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के बिजनौर न आने के दावों को खारिज करते हुए उन्हें ही अपशकुनी बताया.
