आगरा SS पिटाई मामला: प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले RPF अफसर का तबादला
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुए चर्चित विवाद के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरपीएफ का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुए चर्चित विवाद के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरपीएफ का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी.
राजमोहन का तबादला कर दिया गया है. चर्चा है कि यह ट्रांसफर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को प्रेस वार्ता के दौरान खड़े होकर सलाम करने की वजह से हुआ है.
हालांकि, रेलवे बोर्ड के ट्रांसफर आदेश में ऐसी किसी वजह का उल्लेख नहीं है. आदेश में केवल इतना लिखा गया है कि तबादला 'प्रशासनिक आधार'
पर किया गया है.
