‘शोषणवाद ही सपा का समाजवाद’, राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि 2012 में सत्ता में आते ही सपा कार्यकर्ताओं
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि 2012 में सत्ता में आते ही सपा कार्यकर्ताओं ने भदोही के मकदूमपुर गांव में दलित बस्ती को निशाना बनाया, घरों में आग लगाई और महिलाओं से बदसलूकी की. राजभर के मुताबिक उस वक्त प्रशासनिक दबाव के चलते पीड़ितों की एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई थी.
