PAK क्रिकेटर पर ICC का एक्शन, बैन लगाया और रद्द किए रिकॉर्ड्स
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की हैय
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की हैय डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के बाद नवाज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके बाद ICC ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) कार्यक्रम पूरा करने पर यह सजा घटकर एक महीने रह जाएगी.
