नशे का सामान बेचकर करोड़पति बन गए, अब कुर्क हो गई प्रॉपर्टी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां अभियान चलाकर पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत वाली चार अचल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां अभियान चलाकर पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत वाली चार अचल संपत्तियां कुर्क की हैं. पुलिस का कहना है कि इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 3.34 करोड़ रुपये है. ये संपत्तियां ड्रग तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थीं.
