47 लाख लोगों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार इन्हें फ्री में देगी ये सुविधा
योगी सरकार जल्द ही 47 लाख नए पात्र लोगों को फ्री में राशन देने वाली योजना से जोड़ने जा रही है. खाद्य एवं रसद मंत्री
योगी सरकार जल्द ही 47 लाख नए पात्र लोगों को फ्री में राशन देने वाली योजना से जोड़ने जा रही है. खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे. वर्तमान में प्रदेश के करीब 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. नए लाभार्थियों की जांच के बाद उन्हें राशन कार्ड जारी कर योजना का लाभ दिया जाएगा.
