Andhra Pradesh: पति को मंदिर बुलाया; प्रेमी को भेजी लोकेशन, पत्नी की एक चाल और खत्म हो गई युवक की जिंदगी
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में महिला और उसके प्रेमी पर मंदिर दर्शन के दौरान उसके पति की सुनियोजित और बेहद निर्मम हत्या कराने का
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में महिला और उसके प्रेमी पर मंदिर दर्शन के दौरान उसके पति की सुनियोजित और बेहद निर्मम हत्या कराने का आरोप लगा है। पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के नाम पर शुरू हुई यह यात्रा कुछ ही घंटों में एक खौफनाक हत्या की साजिश में बदल गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात की पूरी पटकथा पहले से तैयार थी। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु का रहने वाला था और होसुर की एक निजी कंपनी में काम करता था।
उसकी शादी दो साल पहले हसीनी से हुई थी और दोनों की एक छोटी बेटी भी है। परिजनों और रिश्तेदारों को उनका वैवाहिक जीवन सामान्य दिखाई देता था, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हसीनी का अपने बचपन के दोस्त 20 वर्षीय युगंधर के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था।
दोनों ने मिलकर रमेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
