DU में दाखिले की किल्लत! 31 साल से नहीं खुला पारंपरिक कॉलेज
दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिछले 31 वर्षों से कोई नया पारंपरिक आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स कॉलेज नहीं खुला है. 1995 में भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज
दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिछले 31 वर्षों से कोई नया पारंपरिक आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स कॉलेज नहीं खुला है. 1995 में भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के बाद केवल हेल्थकेयर और स्पेशलाइज्ड संस्थान ही जुड़े हैं. इस साल लगभग 2.7 लाख छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया, जबकि सीटें केवल 71,624 हैं, जिससे कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है.
