नूंह में गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल
हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस और एक कथित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. फिरोजपुर झिरका के रावली बांध क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई
हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस और एक कथित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. फिरोजपुर झिरका के रावली बांध क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से तीन गाय, एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं.
