Lucknow, India

भारत-अमेरिका में सेमीकंडक्टर, एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग होगा तेज: सर्जियो गोर

Published 30 May 2026 · tech

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बदलती दुनिया में तकनीक और शोध किसी भी देश की ताकत मानी जाती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास के बीच भारत और अमेरिका अपनी साझेदारी को और मजबूत करने में जुटे हैं। भारत में अमेरिका

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बदलती दुनिया में तकनीक और शोध किसी भी देश की ताकत मानी जाती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास के बीच भारत और अमेरिका अपनी साझेदारी को और मजबूत करने में जुटे हैं। भारत में अमेरिका के राजदूत एचई सर्जियो गोर ने कहा है कि आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, एआइ, क्वांटम टेक्नोलॉजी और रिसर्च इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग और तेज होगा।अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का दौरा किया।

इस दौरान दोनों देशों के बीच शोध, नवाचार और रणनीतिक तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। आईआईटी दिल्ली और अमेरिका के बीच शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत एचई सर्जियो गोर के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्रालय में सार्वजनिक कूटनीति की अंडर सेक्रेटरी सारा बी रोजर्स भी शामिल हुईं। यह दौरा आईआईटी दिल्ली और अमेरिका के बीच जारी शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग का हिस्सा था।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एडवांसिंग पार्टनरशिप इन रिसर्च एंड इनोवेशन विषय पर विशेष संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साझा सोच को

आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दी जा रही है। उनके अनुसार, 21वीं सदी में भारत और अमेरिका में साझेदारी वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाएगी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…