पैथोलॉजी लैब में लड़की से हैवानियत, इलाज के बहाने नशा देकर किया रेप
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पैथोलॉजी लैब में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पैथोलॉजी लैब में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पैथोलॉजी लैब संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में एफआईआर दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.
