रोहित शर्मा के मन में क्या चल रहा? विराट कोहली संग ये तस्वीर काफी कुछ कहती है, रवि शास्त्री की कमेंट्री भी चर्चा में
दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर आई रिपोर्ट ने भारतीय क्रिकेट में हलचल मचा दी है. दावा किया गया है कि 19 जुलाई
दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर आई रिपोर्ट ने भारतीय क्रिकेट में हलचल मचा दी है. दावा किया गया है कि 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा ओडीआई उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है.
इसी बीच कार्डिफ वनडे के दौरान विराट कोहली का रोहित की हौसलाअफजाई करना भी चर्चा का विषय बन गया. कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री भी
'हिटमैन' की तारीफ करते दिखे, जिसने अटकलों को और हवा दे दी है. हालांकि, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) की ओर से रोहित को लेकर
अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
