7 गौशालाओं से होगी 16 करोड़ की वसूली, सरकारी अनुदान में मिली गड़बड़ी
जालोर में गौशालाओं को दिए गए सरकारी अनुदान में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है. महालेखाकार की जांच के बाद गोपालन
जालोर में गौशालाओं को दिए गए सरकारी अनुदान में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है. महालेखाकार की जांच के बाद गोपालन विभाग ने सात गौशालाओं से 16.15 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के आदेश दिए हैं. हालांकि संबंधित गौशालाओं ने विभागीय निष्कर्षों पर आपत्ति जताते हुए खुद को निर्दोष बताया है.
