कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, जिनमें चार मरीजों की मौत हो गई. मरने
आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, जिनमें चार मरीजों की मौत हो गई. मरने वाले सभी मरीज पहले से बीमार थे. सबसे ज्यादा मामले कडप्पा जिले में मिले, जहां आरआईएमएस अस्पताल में कोविड वार्ड भी बनाया गया है. स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि सभी मामले अलग-अलग इलाकों से हैं, यह कोई क्लस्टर नहीं है.
