फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी टेंशन, 2 खिलाड़ियों ने छोड़ी फुल ट्रेनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 19 जुलाई (रविवार) को स्पेन का सामना अर्जेंटीना से होना है. इस महामुकाबले से पहले स्पेनिश टीम की
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 19 जुलाई (रविवार) को स्पेन का सामना अर्जेंटीना से होना है. इस महामुकाबले से पहले स्पेनिश टीम की टेंशन बढ़ गई है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी लैमिन यामाल और पेड्रो पोरो गुरुवार को बाकी खिलाड़ियों के साथ नियमित ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए. दोनों ने न्यू जर्सी में टीम से अलग रिकवरी सेशन किया.
