'शहर के कमिश्नर तो हम ही हैं...' रील बनाकर पुलिस को दी चुनौती, फिर..
नागपुर में सोशल मीडिया पर खुद को शहर का 'कमिश्नर' बताकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देने वाली रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया
नागपुर में सोशल मीडिया पर खुद को शहर का 'कमिश्नर' बताकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देने वाली रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. कार्रवाई के बाद तीनों युवकों ने कान पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन केस वापस नहीं हुआ.
