दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा हटाए गए, अनुराग कुमार को कमान
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से सतीश गोलचा को हटाया गया है. अनुराग कुमार को दिल्ली
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से सतीश गोलचा को हटाया गया है. अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त कर दिया.
अनुराग कुमार पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ
कैबिनेट ने गुरुवार को आईबी से हटाकर उनके मूल कैडर एजीएमयूटी में वापस भेजा था. इसके एक दिन बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस की कमान
सौंप दी गई.
