7 हार, एक जैसी गलती! विदेशी पिचों पर टीम इंडिया का 'ऑलराउंडर फॉर्मूला' पूरी तरह फ्लॉप, सेलेक्शन पर उठे सवाल
यूरोप दौरे पर टीम इंडिया की लगातार नाकामी ने सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि टीम सेलेक्शन और मैनेजमेंट की सोच पर भी
यूरोप दौरे पर टीम इंडिया की लगातार नाकामी ने सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि टीम सेलेक्शन और मैनेजमेंट की सोच पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले नौ इंटरनेशनल मुकाबलों में से सात में हार झेल चुकी भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी अब साफ नजर आने लगी है. विदेशी परिस्थितियों में अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा भारत को लगातार भारी पड़ रहा है.
