पालघर में 4 दोस्त समंदर में नहाने उतरे, एक की डूबने से हुई मौत
महाराष्ट्र में पालघर जिले के मशहूर अर्नाला बीच पर समंदर में नहाने गए चार किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि
महाराष्ट्र में पालघर जिले के मशहूर अर्नाला बीच पर समंदर में नहाने गए चार किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा अब भी लापता है. अधिकारियों ने बताया कि तेज लहरों की वजह से हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लाइफगार्ड की टीमें लापता किशोर की तलाश में जुटी हैं.
