बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन की स्कूल वैन से टक्कर:3 की मौत; कई गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने एक पूल कार (स्कूली गाड़ी) को टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने एक पूल कार (स्कूली गाड़ी) को टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें दो स्कूली छात्र शामिल हैं।
गाड़ी रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है…