अस्पताल में खड़ी थी महिला, तभी हो गई डिलीवरी, फर्श पर गिरा नवजात
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के सरकारी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) केंद्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है. आरोप
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के सरकारी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) केंद्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को समय पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मदद नहीं मिली, जिसके चलते उसने बेड के पास ही बच्चे को जन्म दे दिया. जन्म के बाद नवजात फर्श पर गिर गया, जिससे उसे चोट आई है.
