कोर्ट ने दिया कलेक्ट्रेट में बनी 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने का आदेश
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को लेकर नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को लेकर नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इसे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मानते हुए 30 दिन में हटाने का आदेश दिया है. साथ ही संबंधित पक्षों पर 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. समयसीमा में कार्रवाई न होने पर प्रशासन इसे खुद हटा देगा.
