प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में शॉर्ट्स-भड़कीले कपड़ों पर 'नो एंट्री'
प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित पौराणिक मनकामेश्वर मंदिर प्रशासन ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के लिए श्रद्धालुओं हेतु नया
प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित पौराणिक मनकामेश्वर मंदिर प्रशासन ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के लिए श्रद्धालुओं हेतु नया ड्रेस कोड और कड़े नियम लागू किए हैं. मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्री धरानंद महाराज ने श्रद्धालुओं के मन के भटकाव को रोकने और पूजन का पूर्ण फल दिलाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है.
