16 साल की खोज के बाद दुनिया को मिला नारंगी होंठ वाला बंदर
अफ्रीका के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के घने जंगलों में रहने वाले एक अनजान बंदर को वैज्ञानिकों ने नई प्रजाति माना है. इस बंदर का
अफ्रीका के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के घने जंगलों में रहने वाले एक अनजान बंदर को वैज्ञानिकों ने नई प्रजाति माना है. इस बंदर का नाम 'लिक्वेली' रखा गया है.
इसकी जानकारी PLOS ONE जर्नल में छपी नई स्टडी में दी गई है. वैज्ञानिकों ने कई साल तक इसकी बनावट, आवाज, रहने के तरीके और डीएनए की जांच की.
इसके बाद पता चला कि यह पहले से पहचानी गई किसी भी बंदर की प्रजाति से अलग है. यह खोज इसलिए भी खास है क्योंकि
पिछले 75 साल में अफ्रीका में मिली यह सिर्फ पांचवीं नई बंदर प्रजाति है.
