पीला आसमान... कनाडा में लगी आग, न्यूयॉर्क तक पहुंचा धुआं
न्यूयॉर्क का आसमान धुएं की मोटी परत से ढका नजर आया. कई जगह ऊंची इमारतें भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं. AirNow के मुताबिक
न्यूयॉर्क का आसमान धुएं की मोटी परत से ढका नजर आया. कई जगह ऊंची इमारतें भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं. AirNow के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी और राज्य के कई इलाकों में एयर क्वालिटी अनहेल्दी स्तर तक पहुंच गई. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि हालात जून 2023 जितने खराब नहीं हैं, लेकिन यह धुआं बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिल या फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. Photo: Reuters
