जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बादल फटे:बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिवेट होने से यूपी-बिहार में भारी बारिश, तमिलनाडु में हीटवेव का अलर्ट
जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले
जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से अगले 7 दिनों में यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावना है।
तमिलनाडु में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अल नीनो की वजह से बारिश कम होने से जुलाई में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून फिर से एक्टिव होने का अनुमान है।
अभी बारिश कम होने के कारण जयपुर सहित कुछ जिलों का तापमान 36°C से ज्यादा बना हुआ है। वहीं, बिहार के सीतामढ़ी और नालंदा समेत 7 जिलों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुस
गया। सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति… सीजन में 23% कम बरसे बादल देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…