जेल में बजेगी शहनाई! उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी लेंगे सात फेरे
राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में हत्या के मामलों में सजा काट रहे दो बंदियों की शादी होने
राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में हत्या के मामलों में सजा काट रहे दो बंदियों की शादी होने वाली है. दरअसल, यहां मूलाराम नाम का कैदी अपने पड़ोसी की हत्या और सीमा नाम की महिला अपने पति की हत्या के केस सजा काट रही है. हाई कोर्ट ने अब इन दोनों को शादी करने की अनुमति दे दी है.
