बलूचिस्तान में BLA का बड़ा अटैक, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा
बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले
बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर बड़ा हमला किया है. संगठन के मुताबिक इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.
