पवार के सिपहसालारों की फडणवीस-शिंदे से मुलाकात, होगा बड़ा उलटफेर?
एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में मुलाकात की. इससे पहले पाटिल ने मुख्यमंत्री
एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में मुलाकात की. इससे पहले पाटिल ने मुख्यमंत्री फडणवीस से भी बातचीत की थी. इन मुलाकातों के बाद पार्टी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं, जिन्हें दोनों नेताओं ने खारिज कर दिया.
