जब स्पेन में गृहयुद्ध छिड़ गया, 10 लाख लोगों की हुई थी मौत
17 जुलाई 1936 को स्पेनिश गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी. जब स्पेनिश मोरक्को में दक्षिणपंथी स्पेनिश सैन्य अधिकारियों ने विद्रोह शुरू किया. देखते ही
17 जुलाई 1936 को स्पेनिश गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी. जब स्पेनिश मोरक्को में दक्षिणपंथी स्पेनिश सैन्य अधिकारियों ने विद्रोह शुरू किया. देखते ही देखते यह स्पेन की मुख्य भूमि तक फैल गया. कैनरी द्वीप समूह से, जनरल फ्रांसिस्को फ्रेंको ने एक संदेश प्रसारित किया, जिसमें सभी सेना अधिकारियों से विद्रोह में शामिल होने और स्पेन की वामपंथी रिपब्लिकन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया था. तीन दिनों के भीतर, विद्रोहियों ने मोरक्को, उत्तरी स्पेन के अधिकांश भाग और दक्षिण के कई प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया.
