सफेद बाल हो सकते हैं काले! डाई छोड़ लगाएं आम की गुठली से बना मास्क
How To Dye Hairs Without Color: बढ़ती उम्र में बाल सफेद होना गुजरे जमाने की बातें लगनी लगी हैं. आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े
How To Dye Hairs Without Color: बढ़ती उम्र में बाल सफेद होना गुजरे जमाने की बातें लगनी लगी हैं. आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान के कारण 18-20 साल के बच्चों के बाल भी सफेद होने लगे हैं. कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आज एक आम समस्या बन गई है. बच्चे और बड़े अपने सफेद बालों से तंग आकर उन्हें काला करने के लिए हेयर डाई या केमिकल हेयर कलर का सहारा लेते हैं.
ये कलर बालों का काला तो कर देते हैं, लेकिन इनके बार-बार इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. इसी वजह से लोग ऐसी नेचुरल चीजों की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें डाई जैसा काला रंग दें. अगर आप केमिकल कलर की जगह कोई नेचुरल हेयर केयर ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो आम की गुठली से बना यह घरेलू हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं.
जी हां, जिस आम की गुठली को आप कूड़ा समझकर फेंक देते हैं वो आपको सफेद बालों को पार्लर जैसा काला कलर देने में बहुत मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं आम की गुठली वाला हेयरमास्क बनाने और लगाने का तरीका. आम की गुठली से कैसे तैयार करें पाउडर? आम की गुठली के ऊपर का सख्त खोल हटाकर अंदर मौजूद बीज निकाल लें.
इसे अच्छी तरह धोकर धूप में पूरी तरह सुखा दें. जब बीज अच्छी तरह सूख जाए, तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इस पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में भरकर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
